बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा आज (शनिवार) एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आए हैं। एयरपोर्ट के बाहर नड्डा ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक ने सिद्ध कर दिया कि अगर कोई हमारी तरफ आंख उठाएगा तो उसको घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा। चार दिन में पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व की क्षमता है। भारतीय सेना ने नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित महसूस कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर अभी रुका नहीं है…
Read More
