हरियाणा के रेवाड़ी में घर में घुसकर ननद-भाभी के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने और 22 तोला सोना लूटने के मामले को पुलिस ने हल कर लिया है। यह वारदात बावरिया गैंग ने की। पुलिस ने महेंद्रगढ़ से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग अपने ही समाज के लोगों को निशाना बनाता था। गैंग के मेंबर फरीदाबाद के अलावा राजस्थान में भी वारदातें कर चुके हैं। रेवाड़ी में 3 अप्रैल को कुछ बदमाश एक घर में घुस गए थे। उन्होंने गन पॉइंट पर परिवार की महिलाओं को चुप कराने के लिए उनके बच्चे को उल्टा लटका दिया। बदमाशों ने घर के मुखिया की पत्नी और बहन को डरा-धमका कर न सिर्फ उनके कपड़े उतरवाए बल्कि दोनों से अश्लील हरकतें करते हुए उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद बदमाश बक्से और अलमारी के ताले तोड़ने के अलावा घर का फर्श खोदकर 18 लाख की ज्वेलरी निकालकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव के बाहर लगे CCTV कैमरे की फुटेज से पुलिस को गैंग के एक मेंबर का सुराग लगा। इसके बाद पुलिस पड़ताल करते हुए आरोपियों तक पहुंची। गैंग के सदस्यों पर पहले भी रेप…
Read More
