मध्यप्रदेश के सतना में देश का सबसे गरीब आदमी मिला है। उचेहरा तहसील के अमदरी गांव के रहने वाले संदीप कुमार नामदेव की वार्षिक आय शून्य है। तहसीलदार ने इसका प्रमाण पत्र भी बनाकर दिया है। आय प्रमाण पत्र 7 अप्रैल 2025 को जारी किया गया था। सोमवार को ये प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर सामने आया। इस मामले में परियोजना अधिकारी रविकांत शर्मा ने बताया कि त्रुटि मिलने पर 20 जुलाई को आय प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया था। इसके बाद संदीप को 40 हजार रुपए सालाना आय वाला प्रमाण पत्र जारी कर दिया था। तीन रुपए वार्षिक आय वाला शख्स भी यहीं का
सतना जिले में दो दिन में ऐसा ये दूसरा मामला है। इससे पहले कोठी तहसील में नयागांव के रहने रामस्वरूप को 22 जुलाई 2025 को तहसीलदार सौरभ द्विवेदी के हस्ताक्षर से जारी आय प्रमाण पत्र भी चर्चा में आया था…
Read More
