कांग्रेस नेता शशि थरूर सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में शामिल होने के सवाल को टाल गए। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘मौनव्रत… मौनव्रत’। दरअसल, पहले खबर आ रही थी कि वे संसद की बहस में शामिल हो सकते हैं। बाद में जब चर्चा शुरू हुई तो उनका नाम कांग्रेस के वक्ताओं की लिस्ट में नहीं था। कांग्रेस का कहना है कि थरूर ने चर्चा में शामिल होने से इनकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने थरूर से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा का नेतृत्व करने के लिए कहा था। लेकिन थरूर ने कांग्रेस की लाइन पर बोलने से इनकार किया था। कांग्रेस सांसद थरूर ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखने के लिए विदेश की यात्रा पर गए थे। दुनिया के अलग-अलग देशों में भेजे गए सात डेलिगेशन में से एक का नेतृत्व किया था। थरूर ने राष्ट्र पहले की बात कहते हुए सरकार के इस कदम का समर्थन किया था। उन्होंने लेख लिख कर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी की थी। कांग्रेस ने जताई थी नाराजगी
थरूर के विदेश में ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखने वाले डेलिगेशन का नेतृत्व करने पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई थी। कांग्रेस नेतृत्व उनके इस कदम से खुश नहीं थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सरकार ने उससे इन प्रतिनिधिमंडलों में जाने के लिए चार नाम मांगे थे…
Read More
