सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग वाली याचिका पर आज सुनवाई होगी। मंगलवार को जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने समय की कमी के चलते मामले की सुनवाई टाल दी थी। मंगलवार को लेह के जिला मजिस्ट्रेट ने सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में कहा कि वांगचुक की गतिविधियां राज्य की सुरक्षा और शांति के लिए नुकसानदायक थीं। इस मामले में सभी कानूनी और संवैधानिक नियमों का पालन किया गया था। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो के वकील कपिल सिब्बल ने सुनवाई टालने की मांग की थी। गीतांजलि ने 2 अक्टूबर को आर्टिकल 32 के तहत कोर्ट में हेबियस कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने पति की NSA के तहत गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। दरअसल…
Read More