दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह अपने भाई अख्तर हुसैनी के साथ मिलकर पाकिस्तान को सेंसिटिव जानकारी भेज रहा था। इसके अलावा नकली डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करके कई भारतीय पासपोर्ट बना रहा था। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पकड़े गए शख्स का नाम आदिल है। जमशेदपुर निवासी आदिल नकली पासपोर्ट बनाने के रैकेट से भी जुड़ा था। वह कई साल से दिल्ली में रह रहा था। पुलिस को आदिल के पास से कई नकली पासपोर्ट मिले हैं। आदिल कई नाम से पाकिस्तान समेत गल्फ देशों की यात्रा कर चुका है। पुलिस ने बताया कि उसे 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियां मिलकर आदिल से पूछताछ कर रही हैं। उसके हैंडलर्स और जासूसी नेटवर्क के दूसरे सदस्यों की पहचान के लिए आगे की जांच चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक…
Read More
