प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिलने वाले फसलों के क्लेम में ठगी गिरोह सेंध लगा रहे हैं। पूरे प्रदेश में सैकड़ों किसानों की जमीन पर फर्जी बंटाईदार बनाकर उनका बीमा किया गया। फिर वहां फसलों को नुकसान (फसल खराबा) दिखाकर करोड़ों रुपए के क्लेम उठाए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि जमीन के असली मालिकों (किसान) को इसकी भनक तक नहीं लगी। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की मानें तो ठगी का ये आंकड़ा 122 करोड़ से ज्यादा का है। किसानों के साथ इतने बड़े स्तर पर ठगी को कैसे अंजाम दिया गया…
Read More
