महाराष्ट्र के अमरावती जिले के बडनेरा कस्बे में शादी के रिसेप्शन स्टेज पर दूल्हे को उसके एक परिचित ने चाकू मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागने लगा, तो फंक्शन रिकॉर्ड कर रहे ड्रोन ऑपरेटर ने ड्रोन कैमरे से करीब 2 किलोमीटर तक उनका पीछा किया। घटना मंगलवार की है। पुलिस ने बुधवार को मामले की जानकारी दी। अब ड्रोन कैमरे से रिकॉर्ड किया वीडियो फुटेज आगे की जांच में पुलिस के लिए सबसे अहम माना जा रहा है। वीडियो में आरोपियों का चेहरा और उनके भागने का रास्ता साफ-साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार…
Read More
