दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ बनाने वाले मूर्तिकार राम वानजी सुतार का गुरुवार देर रात नोएडा में 100 साल की उम्र में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे। सुतार ने संसद भवन परिसर में ध्यान मुद्रा में बैठे महात्मा गांधी की मूर्ति और दिल्ली में घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी की मशहूर प्रतिमा भी बनाई थी। अयोध्या में रामलला की मूर्ति बनाने वाले शिल्पकार अरुण योगीराज ने बताया कि 2022 में उनका सुतार जी से मिलना उनके लिए जीवन का बड़ा अनुभव रहा। योगीराज बोले- 97 वर्ष की उम्र में भी वे रोज स्टूडियो में काम करते थे। बातचीत के दौरान उनकी उंगलियों में वही लय थी…
Read More
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के शिल्पकार राम सुतार का निधन:नोएडा में ली अंतिम सांस; रामलला की मूर्ति बनाने वाले शिल्पकार योगीराज ने साझा कीं यादें
