पंजाब के लुधियाना की बेटी गुरप्रीत कौर भारतीय सेना से बतौर कैप्टन रिटायर हुई और अब पंजाब सिविल सर्विसिस (PCS) अधिकारी बन गई। सेना से कैप्टन के पद से रिटायर होने और पीसीएस अधिकारी बनने तक के लिए गुरप्रीत कौर को अलग तरह से संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने हार नहीं मानी और चार साल तक हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी और आखिर में पीसीएस अधिकारी बन गई। गुरप्रीत कौर ने पंजाब सेक्रेट्रिएट चंडीगढ़ में ज्वाइन कर दिया है और जल्दी ही उन्हें किसी जिले में नियुक्ति मिल जाएगी। चार साल के लंबे संघर्ष के बाद पीसीएस के तौर पर नियुक्ति मिलने से रिटायर्ड कैप्टन गुरप्रीत कौर व उसका परिवार बेहद खुश है। गुरप्रीत कौर का कहना है कि उन्हें अब स्टेशन अलॉटमेंट का इंतजार है जो कि इसी सप्ताह खत्म हो जाएगा। सेना में कैप्टन…
Read More
आर्मी की रिटायर्ड कैप्टन पंजाब में PCS अफसर बनीं:2021 में पास किया एग्जाम, 3 साल सुप्रीम कोर्ट तक लड़ीं; अब मिली नौकरी
