केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (24 दिसंबर) हरियाणा आ रहे हैं। वह पंचकूला में 5061 पुलिस जवानों की पासिंग आउट परेड समेत 4 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। खास बात ये है कि परेड का नेतृत्व करने का मौका हांसी के मंजीत चहल और जींद की निशु को मिलेगा। निशु की कहानी भी रोचक है। 7 साल पहले पिता नरेश कुमार की मौत हो गई। मां बीना देवी ने खेतों में मजदूरी करके और सिलाई करके बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाया। निशु कहती हैं- पासिंग आउट परेड में कमांडर बनकर अगवानी करना उनके लिए बड़ा भावुक पल होगा। क्योंकि मां दर्शक दीर्घा से मुझे देख रही होंगी। मां ने कड़ा संघर्ष किया…
Read More
अमित शाह के सामने पुलिस पासिंग परेड लीड करेगी निशु:विधवा मां ने मजदूरी कर पढ़ाया, टॉपर बनी; गृहमंत्री पंचकूला में 4 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे
