सिख धर्म का प्रचार कर रहीं जालंधर की बीबी दलेर कौर का विरोधियों पर गुस्सा फूटा है। गुरदासपुर में दीवान के दौरान सरेआम विरोध किया गया। इसके बाद धमकी भी दी गई कि वह जहां भी प्रोग्राम करेंगी, उनका विरोध किया जाएगा। इसके बाद बीबी दलेर कौर ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि मेरी 3 साल की बच्ची है। 24 घंटे में सिर्फ 5 मिनट उसे देखती हूं। बाकी जिंदगी सिख धर्म के प्रचार-प्रसार पर लगा दी। फिर भी मेरे साथ ऐसा किया जा रहा है। दलेर कौर ने कहा- हर चीज बर्दाश्त करने की भी एक लिमिट होती है। गुंडे इकट्‌ठे किए थे। अब वह न तो स्टेज पर आएंगी और न ही धर्म प्रचार करेंगी। इस घटना से उनके मन को बहुत दुख पहुंचा है। बीबी दलेर कौर मूल रूप से जालंधर के नकोदर की रहने वाली हैं। वह ढाडी वार के जरिए सिख धर्म का प्रचार करती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं…
Read More