ग्वालियर के महाराजपुरा थाना पुलिस पर मुरैना में हमला हो गया। हमलावरों ने टीम के साथ मारपीट की। एक सिपाही के पैर में गोली मार दी। टीम किसी तरह जान बचाकर भागी। घायल सिपाही को पहले मुरैना जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब ये है कि ग्वालियर पुलिस ने दबिश देने से पहले स्थानीय पुलिस को सूचना तक नहीं दी थी। महाराजपुरा थाना पुलिस बुधवार को हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने मुरैना के जनकपुर गांव पहुंची थी। यहां जैसे ही आरोपी हद्दू गुर्जर को पकड़कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की…
Read More
ग्वालियर पुलिस पर मुरैना में हमला, सिपाही को गोली मारी:हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी टीम; लोकल पुलिस बोली
