दुनियाभर में नए साल का जश्न शुरू होने वाला है। धरती के सबसे पूर्वी हिस्से किरिबाती में भारतीय समय के मुताबिक आज शाम 3:30 बजे नया साल दस्तक देगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और एशिया के कई देशों में एक-एक कर नया साल आएगा। भारत में 31 दिसंबर की रात जब 12 बजेंगे तब तक 29 देशों में पहले ही नया साल आ चुका होगा। यूरोप और अमेरिका में तब 31 दिसंबर की शाम होगी। इस तरह नया साल धरती पर करीब 26 घंटे तक अलग-अलग टाइम जोन में घूमेगा। स्टोरी में जानिए टाइम जोन नए साल की एंट्री कैसे तय करते हैं और न्यू ईयर से जुड़े 5 अजीबोगरीब रिवाज… सबसे पहले जानिए कि यह टाइम जोन क्या है टाइम जोन धरती को समय के हिसाब से बांटने का एक तरीका है। धरती हर 24 घंटे में 360 डिग्री घूमती है। यानी हर घंटे में 15 डिग्री…
Read More