कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया है कि संसद में पीएम केयर फंड, पीएम राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) और राष्ट्रीय रक्षा कोष (NDF) से जुड़े सवाल नहीं पूछे जा सकेंगे। ये निर्देश सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने लोकसभा सचिवालय को दिए हैं। कांग्रेस ने डेली न्यूज पेपर द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शेयर करते हुए यह दावा किया है। इसमें बताया गया कि PMO ने लोकसभा सचिवालय से कहा है- इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि संसद में कोई भी सदस्य इन फंड्स पर सवाल न उठाए। इसके बाद कांग्रेस ने कहा है कि ये सीधे तौर पर तानाशाही है। संसद का अपमान है और सांसदों के अधिकारों पर हमला है। कांग्रेस ने X पर 4 सवाल किए- द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 30 जनवरी को पीएमओ ने लोकसभा सचिवालय को बताया कि तीनों फंड से जुड़े सवाल और मामले लोकसभा के प्रक्रिया और कामकाज के नियम 41(2) (viii) और 41(2)(xvii) के तहत स्वीकार्य नहीं हैं। पीएम केयर्स फंड के बारे में जानें… पीएम केयर्स फंड 27 मार्च…
Read More