मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार (11 जून) को एमपी के 27 और राजस्थान के 8 जिलों में बारिश का एलर्ट जारी किया है। IMD ने सोमवार (10 जून) को बताया कि गुजरात में अगले 48 घंटों के दौरान यानी 11 से 13 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है। इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है। मुंबई में रविवार (9 जून) को मानसून की एंट्री के बाद से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार (10 जून) सुबह तक पिछले 24 घंटे में 50 मिलीमीटर बारिश हुई। शहर में सोमवार शाम सात बजे के बाद भी भारी बारिश हुई। दूसरी तरफ…
Read More