हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम महिला की शिकायत पर महिला पुलिस थाना चंबा ने उसके पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति रुस्तम व सास मनीरा उसे लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार…
Read More