कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी हरियाणा लोकसभा चुनाव के लिए विजय संकल्प यात्रा पर हैं। हरियाणा के अंबाला से शुरू हुई संकल्प यात्रा सोमवार को थानेसर विधानसभा क्षेत्र के कुरुक्षेत्र में समाप्त हुई। इस दौरान राहुल और प्रियंका गांधी अचानक कुरुक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहबाद में स्थित लॉजिस्टिक कंपनी सेफ-एक्सप्रेस के गोदाम में पहुंचे। जहां दोनों ने सेफ-एक्सप्रेस के गोदाम में मजदूरों और ट्रक ड्राइवरों से बातचीत की। राहुल और प्रियंका करीब आधे घंटे तक उनके साथ रहे। दोनों ने इस दौरान ट्रक ड्राइवरों और श्रमिकों की समस्याएं सुनीं और वादा किया कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने श्रमिकों और ट्रक ड्राइवरों के साथ तस्वीरें भी साझा कीं। राहुल और प्रियंका गांधी के बीच मुलाकात की तस्वीरें बीजेपी के गढ़ से शुरू हो रहा सफर राहुल गांधी आज अपनी यात्रा की शुरुआत जीटी रोड बेल्ट से कर रहे हैं। इसकी खास वजह यह है कि बीजेपी को सत्ता में लाने में इस बेल्ट का सबसे ज्यादा योगदान रहा है…
Read More
राहुल-प्रियंका की हरियाणा विजय संकल्प यात्रा:थानेसर में श्रमिकों व ट्रक ड्राइवरों से की मुलाकात
