हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जींद जिले की विधानसभा जुलाना में पहुंच रही हैं। यहां वह पार्टी उम्मीदवार रेसलर विनेश फोगाट के लिए वोट मांगेंगी। मौके पर पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा भी मौजूद रहेंगे। विनेश फोगाट इस साल पेरिस ओलिंपिक में डिस्क्वालिफाई होने के बाद ज्यादा चर्चा में आई थीं। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मिलकर उन्होंने कांग्रेस जॉइन की। उसी दिन पार्टी ने विनेश को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। 2 किमी दूर हेलिपैड बनाया
जुलाना में आज होने वाली प्रियंका गांधी की रैली के लिए नई अनाज मंडी में पंडाल लगाया गया है। प्रियंका गांधी दोपहर करीब सवा 12 बजे हेलिकॉप्टर से जुलाना पहुंचेंगी। रैली स्थल से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर हेलिपैड बनाया गया है…
Read More