दिल्ली के 6 स्कूलों और मुंबई में स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार की दोपहर को रूसी भाषा में यह धमकी भरा ई-मेल आया। स्कूलों में ईमेल भेजने वाले ने लिखा था कि 13-14 दिसंबर को स्कूलों में बम विस्फोट होंगे। धमकी के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। मुंबई पुलिस के जोन 1 के डीसीपी ने बताया कि माता रमाबाई मार्ग (MRA मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली के 6 स्कूलों को भी धमकी भरा मेल आया दिल्ली के 6 स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात के 12:54 बजे ईमेल आया जिसमें पैरेंट्स मीटिंग और स्पोर्ट्स डे पर हमले की धमकी थी। दिल्ली फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि पश्चिम विहार के भटनागर इंटरनेशनल स्कूल से सुबह 4:21 बजे…
Read More
दिल्ली के स्कूलों-रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी:RBI को रूसी भाषा में आया मेल, मुंबई पुलिस अलर्ट
