UP–बिहार के अस्पतालों में बिना बीमारी के ही मरीजों की सर्जरी कर दी जा रही है। ऐसे लोगों को टारगेट किया जा रहा है, जिनके पास आयुष्मान कार्ड है। मरीजों को हॉस्पिटल तक ले जाने के लिए छोटे हेल्थ सेंटर से लेकर बड़े अस्पतालों तक के बीच नेक्सस बना हुआ है। UP–बिहार बॉर्डर से सटे जिलों में दलालों का पूरा नेटवर्क एक्टिव है। बॉर्डर के नजदीक रहने वाले बिहार के मरीजों को इलाज के लिए UP के गोरखपुर तक ले जाया जा रहा है। भास्कर की इन्वेस्टिगेटिव टीम ने महीनेभर इन जिलों की खाक छानी। दोनों राज्यों की बॉर्डर के आसपास बने अस्पतालों को स्कैन किया। हमें कई ऐसे अस्पतालों के बारे में पता चला जहां बिना बीमारी के ही मरीजों की सर्जरी कर दी जा रही है। मामले का पर्दाफाश करने के लिए भास्कर रिपोर्टर ने हेल्थ सेंटर संचालक बनकर एक बड़े हॉस्पिटल से डील की। हॉस्पिटल संचालक ने रिपोर्टर के साथ गए मरीज की न सिर्फ फर्जी मेडिकल रिपोर्ट्स बनाने का रास्ता बताया…
Read More
