पंजाब में AAP की MLA आतिशी पर लगे सिख गुरुओं के अपमान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जालंधर कोर्ट से आए वीडियो हटाने के फैसले के बाद भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल उठाए हैं। सिरसा ने कहा कि पंजाब सरकार ने आतिशी को बचाने के लिए बिना ऑडियो सैंपल के ही वीडियो की फोरेंसिक जांच करवा ली। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वीडियो सैंपल ही नहीं है तो कैसे पता चला कि आवाज किसकी है। सिरसा ने कहा कि आतिशी के बचाने के लिए केस दिल्ली वर्सेज पंजाब सरकार हो गया है। पंजाब सरकार दिल्ली की अपनी विधायक को बचाने के लिए झूठ पर झूठ बोल रही है। बता दें कि सबसे पहले भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ही सब टाइटल लगाकर ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। जिसमें कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया था कि आतिशी ने दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही के दौरान एक चर्चा में सिख गुरुओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। इसी वीडियो की पंजाब पुलिस ने मोहाली स्थित फोरेंसिक लैब से जांच कराई थी…
Read More