जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) में ग्रैंडमास्टर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते यूज पर कहा- मैं एआई से जवाब नहीं खोजता हूं। AI आपको आसानी से जवाब दे सकता है, लेकिन किसी भी समझने वाले के जवाब का लॉजिक क्या है, यह जानना जरूरी है। लाइटनिंग किड सेशन में विश्वनाथन आनंद ने चेस से लेकर अपने एटीट्यूड और गुस्से पर भी बात की। सेशन ‘टू चीयर्स फॉर डेमोक्रेसी’ में अमेरिका में लोकतंत्र के मौजूदा हालात पर बात हुई। इसमें ‘वाट वुमन वांट: अंडरस्टैंडिंग द फीमेल वोटर इन मॉडर्न इंडिया’ की राइटर रूही तिवारी ने कहा- अमेरिका के विषय में हमेशा यह बात की जाती है कि इतने साल बाद भी वहां कोई महिला राष्ट्रपति नहीं बनी। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप लोकतंत्र के लिए जेंडर के सवाल से भी कहीं ज्यादा खतरनाक हैं। इससे पहले JLF में दूसरे दिन की शुरुआत मॉर्निंग म्यूजिक में भंवरी देवी की परफॉर्मेंस से हुई। वहीं…
Read More
JLF में महिला राइटर बोलीं-ट्रंप लोकतंत्र के लिए खतरनाक:विश्वनाथन आनंद ने कहा-हारा भी बहुत, लेकिन प्रैक्टिस नहीं रोकी; AI के जवाब समझना थकाऊ
