पंजाब BJP ने CM भगवंत मान का AI से बनाया आपत्तिजनक वीडियो डिलीट कर दिया है। इस वीडियो में भाजपा ने एक स्कूल के क्लासरूम में CM को थप्पड़ मारते हुए दिखाया था। यह वीडियो शिक्षा से जुड़ी सामग्री में गलतियों से जोड़ा गया था। जिसमें दिखाया गया कि सीएम एक स्कूल में अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के साथ पहुंचे। वहां पढ़ाई की सामग्री में गलती की वजह से टीचर ने सीएम को थप्पड़ मार दिया। हालांकि इसको लेकर भाजपा को उलटा विवाद झेलना पड़ा। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे बड़े संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को थप्पड़ मारने जैसा वीडियो दिखाना गलत है। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि पगड़ीधारी सिख को इस तरह से थप्पड़ मारने का सीन दिखाना सिखों का अपमान है। भाजपा को पंजाबी चुनाव में इस पर जवाब देंगे। वहीं AAP ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। वीडियो को लेकर ऐसे शुरू हुआ था विवाद
पंजाब के स्कूलों को लेकर पिछले दिनों से विवाद चल रहा है। स्कूलों के मुद्दे पर विरोधी दल वाले आम आदमी पार्टी को घेर रहे है। इसी बीच BJP ने 29 अगस्त को सुबह 11 बजे AI से 49 सेकेंड का वीडियो बनाकर जारी किया। जिसकी शुरुआत एक स्कूल की क्लासरूम से होती है। इसमें AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस क्लासरूम के बाहर खड़े दिखाई देते हैं। क्लासरूम के अंदर एक पोस्टर लगा है…
Read More