पूणे के येरवडा इलाके में शनिवार को BMW सवार एक युवक ने बीच सड़क कार खड़ी कर डिवाइडर पर पेशाब कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक लग्जरी BMW कार से उतरता है, ट्रैफिक जंक्शन पर खुलेआम पेशाब करता है। इसके बाद युवक मुस्कुराते हुए गाड़ी में बैठकर फरार हो जाता है। घटना के दौरान किसी राहगीर ने ये वीडियो बनाया। इस दौरान दोनों युवक मुस्कुराते दिख रहे हैं। वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाशी शुरू की। कुछ ही देर में पेशाब करने वाले युवक के साथ मौजूद उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को मुख्य आरोपी भी पकड़ा गया। पुणे पुलिस के मुताबिक कार में बैठा युवक का साथी भाग्येश ओसवाल था…
Read More
BMW सवार युवक ने बीच सड़क पेशाब किया, गिरफ्तार:पुलिस बोली
