सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत से CJI सूर्यकांत पर टिप्पणियों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा। राउत ने चुनाव आयोग के कामकाज और SIR के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक के नेताओं से मिलने से इनकार करने पर CJI की आलोचना की थी। पत्रकार निखिल वागले को भी नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की आपराधिक अवमानना याचिका पर हुई है। कोर्ट ने कहा कि संस्थानों पर हमले अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। दोनों से पूछा है कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न की जाए। सुप्रीम कोर्ट ने सांसद संजय राउत और निखिल वागले को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दी है। बेंच पहले उनके जवाब पर विचार करेगी। संजय राउत का बयान 11 अक्टूबर: CJI ने INDIA ब्लॉक के नेताओं से मिलने से मना किया यह विवाद CJI सूर्यकांत के INDIA ब्लॉक के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात का अनुरोध ठुकराने के बाद शुरू हुआ था। CJI ने कहा था कि मामला याचिका के जरिए अदालत में उठाया जा सकता है। संजय राउत और निखिल वागले ने CJI के इस फैसले की आलोचना की थी। 12 अक्टूबर को राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया था और SIR के विरोध में 13 याचिकाएं दाखिल की थीं। 15 अक्टूबर: SCBA ने अवमानना याचिका दायर की CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच राहुल गांधी…
Read More