सुप्रीम कोर्ट ने आज मंदिरों में पैसे लेकर अमीर लोगों को ‘स्पेशल पूजा’ कराने की प्रथा पर कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा- इससे भगवान के आराम के समय में भी बाधा पहुंचती है। यह टिप्पणी मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान की गई। बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने बढ़ा दिया है। 12 सितंबर को हुई मीटिंग में प्रतिदिन 2:30 घंटे समय बढ़ाने का निर्णय लिया था। इसके खिलाफ मंदिर के गोस्वामियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिका की सुनवाई के दौरान कहा- दर्शन के वक्त को नहीं बदला जा सकता। इसके चलते मंदिर से जुड़े विधि विधान का भी वक्त बदलता है। भगवान के आराम का अपना वक्त होता है। इसमें दखल नहीं दिया जा सकता। CJI ने कहा- भगवान के आराम के वक्त में उन्हें आराम कहां करने दिया जाता है। उस वक्त जब आम श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सकते…
Read More
CJI बोले
