दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत मामले स्पेशल मजिस्ट्रेट को धमकाने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वालों की पहचान अभी नहीं हुई है। दरअसल, रांका और दास की न्यायिक हिरासत पर रविवार को फैसला होना था लेकिन धमकी की बात सामने आने के बाद सुनवाई नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों को अन्य CJP कार्यकर्ताओं के साथ 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पकड़ा था। इसके बाद स्पेशल कोर्ट ने 14 अक्टूबर को दोनों को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेज दिया था। दोनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। पुलिस के मुताबिक…
Read More