कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता रीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उसे पटियाला कोर्ट में वर्चुअली पेश किया। कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। स्वतंत्र को एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर से पकड़ा गया था। स्वतंत्र की गिरफ्तारी के लिए कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर 3 घंटे प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उधर स्वतंत्र के समर्थन में शनिवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। पुलिस ने रीशू और उसके पिता के खिलाफ उनसे लिखित शिकायत ले ली है। स्वतंत्र भारद्वाज-नीशू आजाद केस- पिछले 2 दिनों का घटनाक्रम 4 सितंबर: नीशू आजाद और उनके पिता के समर्थन में CJP नेताओं और समर्थकों ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। नीशू की ओर से वकील ऋषव रंजन ने पुलिस से हत्या के प्रयास…
Read More