कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका ने मंगलवार को बंगाल की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार डर और दबाव के जरिए उनकी पार्टी की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। रांका ने कहा कि बांकुड़ा में CJP कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उनका आरोप है कि पार्टी से जुड़े होने की वजह से पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। हफीज के पिता मफीक पर 13 अगस्त को हमला हुआ था। दो दिन बाद उनकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि मफीक CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान में शामिल थे। उन्होंने स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया था। उसी शाम हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर उनकी पिटाई की। पहले देखिए अब्दुल का बनाया वीडियो… एक दिन पहले CJP की एक टीम बंगाल पहुंची थी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की एक टीम सेामवार को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा पहुंची थी। जहां वे कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के घर गए थे। रांका ने कहा था कि CJP हाफिज को आर्थिक मदद देगी और राज्य भर में स्कूल ठीक करो अभियान शुरू करेगी। CJP ने कहा कि उसका वॉलंटियर…
Read More