बेंगलुरु में गुरुवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन होगा। इसमें यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होंगे। राठी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि वह प्रदर्शन के लिए बेंगलुरु में हैं और सभी के लिए एक सरप्राइज लेकर आए हैं। इसके बाद वीडियो में ध्रुव राठी दिखाई देते हैं। 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है। CJP स्थानीय लोगों से बात करेगी CJP ने आज सुबह 10:30 बजे फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन और पीपुल्स ट्रिब्यूनल का आयोजन किया है। दीपके उन स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे…
Read More
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होंगे यूट्यूबर ध्रुव राठी:बेंगलुरु में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; राठी बोले-लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रोटेस्ट
