DRDO ने शुक्रवार को हाइपरसोनिक वेपन टेक्नोलॉजी में बड़ा मुकाम हासिल किया। हैदराबाद की डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लैबोरेटरी (DRDL) ने 1,000 सेकेंड से ज्यादा समय तक एक्टिव कूल्ड स्क्रैमजेट सबस्केल कंबस्टर का ग्राउंड टेस्ट किया। यह टेस्ट DRDO की स्टेट ऑफ आर्ट एडवांस सेंटर (स्क्रैमजेट कनेक्ट टेस्ट फैसिलिटी) में किया गया। इससे पहले जनवरी 2025 में भी इसी इंजन का 120 सेकेंड का सफल टेस्ट हुआ था। अब 1,000 सेकेंड के इस टेस्ट के बाद यह सिस्टम फुल-स्केल उड़ान के लिए तैयार माना जा रहा है। INS सूरत से 24 अप्रैल को मिसाइल की टेस्टिंग नेवी ने INS सूरत से 24 मार्च को मिसाइल की टेस्टिंग की। नेवी ने समुद्र में तैर रहे एक छोटे टारगेट को नष्ट किया। गुजरात के सूरत में दमन सी फेस पर INS सूरत तैनात है। यह युद्धपोत 164 मीटर लंबा और 7,400 टन वजनी है। इसकी अधिकतम गति 30 नॉट्स (लगभग 56 किमी/घंटा) है। इसमें अत्याधुनिक हथियारों- ब्रह्मोस और बाराक-8 मिसाइल और AI बेस्ड सेंसर सिस्टम है। सफल टेस्टिंग के लिए रक्षा मंत्री ने DRDO को बधाई दी इस टेस्ट के साथ ही न सिर्फ इंजन डिजाइन की वैलिडेशन है…
Read More