मध्य प्रदेश के बड़वानी में तेज रफ्तार टैंकर ने कार को सामने से टक्कर मार दी। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गए। हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य की हालत भी गंभीर है। हादसा जुलवानिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे हुआ। सभी युवक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में एक वाहन का डीजल खत्म होने पर कुछ युवक दूसरी कार से डीजल लेने गए थे। वापसी में खरगोन की ओर से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद की 4 तस्वीरें तीन युवकों की मौके पर ही मौत सूचना मिलते ही जुलवानिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक कार में फंसे थे। उन्हें बाहर निकालने में करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। गंभीर घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया…
Read More
MP में टैंकर ने कार को रौंदा, 6 की मौत:एक घंटे गाड़ी में फंसे रहे युवकों के शव; बड़वानी में बारात से लौटते समय हादसा
