NEET 2026 का पेपर 1 मई को ही लीक कर दिया गया था। इसे प्राइवेट माफिया नाम के टेलीग्राम ग्रुप पर डाला गया था। इस पर भेजे गए सेट नंबर-12 के पेपर और 3 मई को हुई परीक्षा में आए 12 नंबर सेट में कई सवाल एक जैसे हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। दैनिक भास्कर ये दावा नहीं करता है कि ग्रुप में डाला गया पेपर NEET का लीक हुआ पेपर ही है। टेलीग्राम ग्रुप पर 1 मई की रात करीब 11:30 बजे डाले गए पेपर की PDF फाइल ओपन करने पर 12 नंबर का सेट दिखता है। इसकी पड़ताल करने के लिए हमने NEET के सेट नंबर-12 का पेपर निकाला। लीक बताए पेपर और NEET के पेपर में एक जैसे सवाल NEET के पेपर में सवाल नंबर 5 में एक बॉल के वर्टिकली ऊपर जाने और उसके बैक आने को लेकर वेलोसिटी और टाइम बताने के लिए फिगर बनाया गया है। ये सवाल लीक पेपर और असली पेपर में 100% मैच कर रहा है। इस पेज के दूसरे सवाल भी पूरी तरह से मैच कर रहे हैं। नंबर-23 और 24 भी वही हैं…
Read More
NEET मामला
