नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA) ने फ्लाईदुबई फ्लाइट में पायलट पर हुए हमले को लेकर FIR दर्ज की है। FIR एंटी-हाइजैकिंग एक्ट, 2016 की धारा 3 और UAPA की धाराओं के तहत दर्ज हुई है। इन धाराओं के जरिए संभावित लोन-वुल्फ आतंकी मंशा, साजिश और कट्टरपंथी नेटवर्क की जांच होगी। NIA हमले के पीछे बड़ी साजिश की जांच करेगी। इस फ्लाइट के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला हुआ था। दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान में ओमानी पायलट ने कैप्टन पर अटैक किया और विमान को गिराने की कोशिश की। जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या हमले का संबंध भारत पर संभावित हमले से था। एजेंसी यह भी पता लगाएगी कि पूरी साजिश कैसे तैयार की गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक NIA यह पता लगाना चाहती है कि हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश थी या नहीं। क्या इसमें दूसरे लोग भी शामिल थे। बड़ा सवाल- क्राइम भारत के बाहर हुआ…
Read More
NIA फ्लाईदुबई कॉकपिट अटैक की जांच करेगी:एंटी हाइजैकिंग एक्ट में FIR दर्ज की, भारतीय पायलट पर हमले की साजिश खंगालेगी
