लुधियाना के फाइव स्टार होटल रेडीसन ब्लू में NRI युवती से रेप की कोशिश के मामले में नया खुलासा हुआ है। युवती के मुताबिक आरोपी कोई पंडित नहीं, बल्कि डीजे संचालक है, जिसका नाम राहुल सूद है। उसने युवती की मां को बताया था कि उसे साईं बाबा की चौकी आती है और वो सभी कष्ट दूर कर देता है। इसी भरोसे पर युवती चंडीगढ़ से मां के साथ अपने भाई की परेशानियों का अंत करने के लिए लुधियाना आई। भाई भी साथ में मौजूद था। उन्होंने रेडीसन ब्लू में कमरा लिया। राहुल सूद पूजा करने के बहाने वहां गया। युवती का आरोप है कि राहुल ने पहले उसकी मां को प्रसाद दिया और वो खाकर बेहोश हो गई। इसके बाद उसने छोटे भाई को कमरे से बाहर भेजा और पूजा के बजाय उसके निर्वस्त्र कर प्राइवेट पार्ट को छेड़ता रहा रहा और रेप की कोशिश करने लगा। युवती का आरोप है कि 4 अगस्त को रात साढ़े 11 बजे FIR दर्ज करवाने के बाद अब आरोपी की पत्नी उन्हें धमकी दे रही है…
Read More
NRI युवती से रेप की कोशिश करने वाला DJ संचालक:लुधियाना में तांत्रिक बन बोला
