चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सार्वजनिक मंच से सराहना किए जाने के बाद ब्रूम वॉरियर के नाम से मशहूर रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी और पंजाब पुलिस के पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह सिद्धू भावुक हो गए। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने उनके 3 दशक लंबे स्वच्छता अभियान की प्रशंसा करते हुए उन्हें जनसेवा की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि मैं मोदी साहब का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इतना बड़ा सम्मान दिया है। पहले भी वह मुझे दिल्ली में कहते थे कि तूने तो पूरा चंडीगढ़ साफ कर दिया। मैंने उस समय भी उनसे कहा था कि हम छोटे आदमी हैं…
Read More