पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में झालमुड़ी बेचने वाले दीपक कुमार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बिक्रम की दुकान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। इस घटना के बाद दीपक कुमार चर्चा में आ गए थे। दीपक ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले लोग उनकी दुकान उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। बिक्रम ने बताया कि एक वीडियो कॉल में कुछ लोग उन्हें हथियार भी दिखा रहे थे। इसके चलते वे और उनका परिवार काफी तनाव में है। पीएम मोदी ने 20 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में चुनावी रैली की थी। रोड शो के दौरान उन्होंने दीपक कुमार की दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। पीएम ने बिक्रम से हुई इस मुलाकात का करीब 40 सेकेंड का वीडियो और फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया में ये PHOTOS शेयर की थीं… कभी सोचा नहीं था पीएम दुकान पर आएंगे: दीपक कुमार
दीपक कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। अब अपने मां-पिता के साथ बंगाल में रहते हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद दीपक ने कहा था- मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री मेरी दुकान में आकर झालमुड़ी खाएंगे। मैंने पैसे लेने से मना किया…
Read More