कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में PM मोदी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मोदी जीत जाएगा तो आरक्षण चला जाएगा। वहीं, वीडियो में राहुल गांधी संविधान बचाने की बात कह रहे हैं। वीडियो शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि PM मोदी ने खुद कहा है कि वह जीतने के बाद आरक्षण खत्म कर देंगे। यूजर के शेयर किए वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आशुतोष कृष्णा नाम के एक अन्य वेरिफाइड यूजर ने लिखा- मोदी ने कबूली आरक्षण खत्म करने की बात। कांग्रेस सेवादल ने भी वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया। कांग्रेस सेवादल ने लिखा- भाजपा के कई नेताओं द्वारा खुले आम संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। ये सब मोदी कर इशारे पर कहा और बोला जा रहा है। असल मकसद ST/SC/OBC का आरक्षण खत्म करने की साजिश रची जा रही है। एक यूजर ने लिखा- मोदी आरक्षण खत्म करने की बात करते है…
Read More