बिहार विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने आज सोमवार को 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें से 5 सीटें ऐसी हैं जिनमें कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतार चुकी है। कुल मिलाकर 12 सीटों पर महागठबंधन ने एक दूसरे के खिलाफ कैंडिडेट्स उतारे हैं। 20 अक्टूबर दूसरे फेज के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है। आज ही पहले फेज के लिए नाम वापसी का आखिरी दिन भी है। आरजेडी के 143 उम्मीदवार उतारने से पहले ही महागठबंधन में चल रही तनातनी खुलकर सामने आ चुकी है। कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा कि आरजेडी गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है। इसलिए कांग्रेस को गठबंधन तोड़ देना चाहिए। कांग्रेस ने रविवार देर रात चौथी लिस्ट जारी की थी…
Read More