दिल्ली में कल विपक्षी दलों के INDIA ब्लॉक की बैठक होगी। इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों के बाद आगे की रणनीति पर भी बात होगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह पार्टी का दूसरा नेता पहुंचेगा। वहीं शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बैठक से दूरी बना ली है। पार्टी के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि ठाकरे मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारियों में व्यस्त हैं। लखनऊ में किसानों के सम्मेलन में रहेंगे अखिलेश सपा कार्यालय के लोहिया ऑडिटोरियम में किसानों का सम्मेलन होगा। इसमें राज्यभर से किसान शामिल होंगे। अखिलेश यादव किसानों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे। वे किसानों के लिए घोषणा पत्र में शामिल किए जाने वाले वादों का भी ऐलान करेंगे। मुंबई में प्रदर्शन की तैयारी में उद्धव व्यस्त संजय राउत ने कहा कि मुंबई में पिछले दो दिनों से ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर प्रदर्शन की तैयारी चल रही है। उद्धव ठाकरे ने दिल्ली जाने की तैयारी की थी…
Read More
SIR पर INDIA ब्लॉक की कल बैठक, अखिलेश नहीं आएंगे:उद्धव ठाकरे ने भी बनाई दूरी, पार्टी बोली
