ओडिशा के राउरकेला में इंडिया वन एयर के 9 सीटर विमान की तकनीकी खराबी के बाद फोर्स लैंडिंग हुई। घटना शनिवार दोपहर 1.20 बजे राउरकेला से 15 Km दूर जाल्दा इलाके की है। घटना के वक्त फ्लाइट में 4 यात्री और दो पायलट मौजूद थे। सभी घायलों का इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि कर्मशिअल विमान VT KSS ने दोपहर 12.27 से भुवनेश्वनर से राउरकेला के लिए उड़ान भरी थी। 50 मिनट की उड़ान के बाद प्लेन में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने MAYDAY कॉल किया। इसके बाद खुले इलाके में फोर्स लैंडिंग कराई। हादसे की मुख्य वजह साफ नहीं है। प्लेन का ब्लैक बॉक्स रिकवर किया जा रहा है। वहीं…
Read More