उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बुधवार को दो अलग-अलग इलाकों से पाकिस्तानी झंडे के निशान वाले गुब्बारे बरामद किए गए हैं। इसके बाद बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक पहले घटना में बारामूला जिले के खादिनयार इलाके में सरना टॉप के पास करीब 10 गुब्बारों से बंधा एक पाकिस्तानी झंडा गिरता हुआ नजर आया। सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम ने ये देखा। गुब्बारों और झंडे को तुरंत जब्त कर जांच के लिए ले जाया गया। दूसरी घटना में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के नौगाम इलाके में पेड़ पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) लिखा हुआ गुब्बारा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सुरक्षाबलों को दी छी। सेना ने गुब्बारे जब्त किए। अधिकारियों ने कहा है कि दोनों घटनाएं LoC के पास की हैं। गंभीरता से इसकी जांच जारी है। आशंका है कि गुब्बारे हवा के चलते उड़कर यहां आए हों। हर एंगल से जांच जारी है। पाकिस्तानी गुब्बारों की 2 तस्वीरें…
Read More