दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी गिरफ्तारी को लोकतंत्र के सिद्धांतों पर हमला बताया। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने और उन्हें जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की। केजरीवाल ने बुधवार (10 अप्रैल) को ED की गिरफ्तारी और रिमांड के फैसले को सही ठहराने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। दिल्ली सीएम ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में कहा लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद उनकी गिरफ्तारी बाहरी विचारों से प्रेरित थी। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक…
Read More