कोलकाता में शनिवार (14 सितंबर) दोपहर 1:45 बजे ब्लोचमैन स्ट्रीट और एसएन बनर्जी रोड के बीच ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में एक घायल है। उसकी पहचान 54 साल के बीपा दास के रूप में हुई, जो कूड़ा बीनता है। उसने जैसे ही कूड़े से एक बैग उठाया उसमें धमाका हो गया। विस्फोट के चलते उसके हाथ में गंभीर चोट लगी। कई उंगलियां भी अलग हो गईं। फिलहाल मौके पर बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) पहुंचा है। टीम ने वहां रखे एक बैग की जांच-पड़ताल की। फिलहाल ट्रैफिक को फिर से चालू कर दिया गया। चश्मदीद बोला- धमाके की आवाज बहुत तेज थी
घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा- जब विस्फोट हुआ…
Read More
कोलकाता में ब्लास्ट, एक घायल:कूड़ा बीन रहा था, उंगलियां अलग हुईं; भाजपा बोली
