जयपुर में आज (शनिवार) होने वाले सामूहिक विवाह में 6 विदेशी जोड़े भी फेरे लेंगे। शुक्रवार को मेहंदी की सेरेमनी के साथ शुरुआत हो गई थी। इस दौरान परिचय सम्मेलन भी हुआ था। इसमें रूस, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और ईरान के युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया था। इस समारोह में कुल 30 जोड़ों की शादी होगी। मानसरोवर के वीटी रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में पर यह पूरा आयाेजन हो रहा है। पूरे ग्राउंड को सजाया गया है। श्री माताजी निर्मला देवी ट्रस्ट एवं सहजयोग परिवार का यह 10वां अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह है। राष्ट्रीय सहजयोग ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन कैप्टन एसएम भल्ला ने बताया- शुक्रवार शाम 7 बजे दूल्हा-दुल्हन को मेहंदी दी गई थी। शाम को संगीतमय कार्यक्रम भी हुए थे। शाम को निकलेगी बारात
शनिवार सुबह हल्दी का कार्यक्रम हुआ। आज शाम 5 बजे गणेश पूजन के बाद बैंड-बाजे के साथ बारात निकलेगी। इसके बाद दुल्हनें गौरी पूजन कर पांडाल में प्रवेश करेंगी। सहजयोगी पंडित वैदिक रीति-रिवाजों से पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराएंगे। विवाह सहजयोग विधि से संपन्न होगा। संस्था के राष्ट्रीय सदस्य और राजस्थान के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंघल ने बताया- राजस्थान में केवल वही लोग सामूहिक विवाह के सदस्य बनते हैं…
Read More