पटियाला में एक मकान देखने पहुंचे कपल पर घर में पल रहे कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता पिटबुल नस्ल का था, जिसने सीधे महिला का पैर पकड़ा। जब महिला के पति ने उसे बचाने की कोशिश की तो कुत्ते ने व्यक्ति की पीठ चबा ली। व्यक्ति चिल्लाया तो कुत्ता उससे छूटकर फिर से महिला से चिपक गया और उसकी बाजू मुंह में दबा ली। उन दोनों की चीखें सुनकर करीब 5 से 6 लोग डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। उन सभी ने कुत्ते के करीब 40 से 50 डंडे मारे। इसके बाद कुत्ता दंपती को छोड़कर वापस घर में घुस गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घायल अवस्था में दंपती को अस्पताल पहुंचाया गया…
Read More
पटियाला में पिटबुल डॉग के अटैक का VIDEO:मकान देखने आए कपल पर झपटा; महिला की बाजू, जांघ, कूल्हा चबाया; पति की पीठ नोची
