पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा ने पोस्ट की है। उन्होंने बढ़ती कीमतों पर लिखा कि वह दिन दूर नहीं, जब बैंक होम, कार और बिजनेस लोन की तरह पेट्रोल-डीजल भी EMI पर उपलब्ध कराएंगे। स्तुति मिश्रा ने शनिवार सुबह फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा- बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियों ने 9 दिन के भीतर तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर दी है। शनिवार को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रतिलीटर बढ़ाई गई है। इसके चलते मध्य प्रदेश में पेट्रोल 1 रुपए या इससे ज्यादा महंगा हुआ है। यूजर्स ने भी अलग-अलग कीमतों पर उठाए सवाल पोस्ट पर कई यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने इसे बढ़ती महंगाई और आम आदमी की परेशानी से जोड़कर देखा…
Read More
भाजपा सांसद की पत्नी बोलीं-डीजल:बढ़ती कीमतों पर कहा
