पूर्व पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ ने 28 मई को अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की मीटिंग में कहा था कि 1999 में उनके और तत्कालीन भारतीय पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के बीच हुआ लाहौर समझौता पाकिस्तान ने तोड़ा था। ये हमारी गलती थी। इसके दो महीने बाद ही करगिल युद्ध हुआ था। इस बयान को लेकर गुरुवार को भारत ने कहा कि लगता है हमारे पड़ोसियों में सही और निष्पक्ष नजरिया पैदा हो रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा पाकिस्तान जानता है कि इस मुद्दे पर हमारी क्या राय है। मुझे इसे दोहराने की जरूरत नहीं है। अब हम देख रहे हैं कि पाकिस्तान में भी इसे लेकर निष्पक्ष नजरिया आ रहा है। लाहौर समझौते में क्या था
शरीफ और वाजपेयी ने 21 फरवरी 1999 को लाहौर डिक्लेरेशन (लाहौर समझौते) पर साइन किए थे। यह दो पड़ोसियों के बीच एक शांति समझौता है…
Read More
भारत बोला
