महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार (9 जुलाई) के लिए मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने भी मुंबई में 12 जुलाई तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD ने मंगलवार के लिए मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में शहर में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। BMC ने मुंबई के लोगों से अनुरोध किया है कि अगर जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें। मुंबई में रविवार देर रात 1 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक छह घंटे में 300 मिमी से ज्यादा बारिश हुई थी। इस कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने आज 7 राज्यों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें अरुणाचल प्रदेश…
Read More